कानपुर कांड: विकास दुबे की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी, घर से मिले बम और विस्फोटक – kanpur shootout vikas dubey adg law and order prashant kumar says bomb and weapon found from his house

  • विकास दुबे के घर से 2 किलो विस्फोटक, तमंचे और बम मिले: पुलिस
  • गैंगस्टर विकास दुबे घटना के बाद से फरार, ढाई लाख का इनाम घोषित

गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. कानपुर गोलीकांड में आरोपी विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन उसके हाथ अब तक खाली हैं. इस बीच, यूपी पुलिस को बिकरू गांव स्थित उसके घर से कई देसी बम मिले हैं. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि विकास के घर शस्त्र होने की जानकारी मिलने के बाद तलाशी की गई तो 2 किलो विस्फोटक, तमंचे और बम मिले हैं.

प्रशांत कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि बहुत जल्द सभी अभियुक्त और उन्हें संरक्षण देने वाले पकड़ मे आएंगे और वे जेल जाएंगे. विकास दुबे के हथियारों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- शहीद CO ने SSP से की थी चौबेपुर दारोगा की शिकायत, बेटी ने सौंपा ऑडियो क्लिप

वहीं, SSP अनंत देव तिवारी के मामले पर प्रशांत कुमार ने कहा कि ऑडियो की जांच की पुष्टि कराई जा रही है, लेकिन प्राथमिक तौर पर कुछ आपत्तिजनक नहीं लग रहा है. प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भूमिका जांच का विषय है. जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यूपी पुलिस की 40 टीमों के अलावा एसटीएफ की टीमें भी जांच और गिरफ्तारी में लगी हुईं हैं.

बता दें कि एक वायरल ऑडियो सामने आया है जिसमें शहीद सीओ, SSP अनंत देव तिवारी को बता रहे हैं कि एसएचओ विनय तिवारी उनकी बात नहीं सुनते. शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र के मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग में साफ पता चल रहा है कि उन्होंने चौबेपुर के दरोगा विनय तिवारी की शिकायत SSP अनंत देव से की थी. इसके बावजूद अनंत देव ने कोई एक्शन नहीं लिया.

ये भी पढ़ें- विकास दुबे के मददगार 200 पुलिसवाले रडार पर, थानेदार ने बताई खौफ की कहानी

घटना के बाद ही पुलिस ने शुरू की जांच

प्रशांत कुमार ने कहा कि 3 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी खुद घटनास्थल पर गए थे. सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, पेंशन और एक परिजन को नौकरी देने की घोषणा की. उसी दिन घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की.

प्रशांत कुमार ने बताया कि उसी दिन सुबह 2 बदमाश मारे गए और कुछ हथियार बरामद हुए. उन्होंने बताया कि अन्य जो अभियुक्त हैं, उन पर इनाम घोषित किया गया है. विकास दूबे पर ढाई लाख रुपये का इनाम है. गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी है. विकास और उसके साथियों की तलाश करने के साथ-साथ हथियारों की जानकारी ली जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here