काला रविवारः फ़ैक्ट्री में सोए मज़दूर ज़िंदा जले… अब तक 35 की मौत.. बढ़ सकती है मृतकों की संख्या.. दर्जनों गंभीर

दिल्ली। स्थानीय रानी झाँसी रोड पर स्थित अनाज मंडी इलाक़े में मौजुद एक फ़ैक्ट्री में आग लगने से फ़ैक्ट्री में ही सो रहे 35 मज़दूरों की मौत हो गई है। कारख़ाने में सौ से ज़्यादा मज़दूर सो रहे थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अनाज मंडी इलाक़े में मौजुद इस फ़ैक्ट्री में नींद में सोए मज़दूरों को बचने का प्रयास करने का एक मौक़ा भी नहीं मिला।बेहद ददर्नाक तरीक़े से हुई इन मौतों में जो समान कारण चिकित्सक अब तक देख रहे हैं वह यह है कि, इनके फेफड़ों में धुँआ भर गया था।
आग अब तक नियंत्रित नहीं की जा सकी है, आशंका है कि फ़ैक्ट्री में अब भी सौ के लगभग मज़दूर फँसे हुए हैं। मृतकों और घायलों को LANGP अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेट डॉ किशोर सिंह ने कहा है
“अब तक 34 शव आ चुके हैं.. 9 बर्न युनिट में है.. जो भर्ती है उनके फेफड़ों में धुँआ गया है.. और यह स्थिति आँकड़ों को और गंभीर संख्या में बदल सकती है..”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here