मुंगेली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले में पुलिस को लगातार अवैध महुआ शराब (Mahua Liquor) बिकने और बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी.
पुलिस ने की कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद लोरमी पुलिस की टीम ने वाहन की जांच की और वाहन में किराने के सामान के बीच महुआ की बोरियां रखी हुई थी. इसकी पूछताछ पर वाहन मालिक धीरज जायसवाल द्वारा गोलमोल जवाब देने पर वाहन को थाने लाया गया. महुआ सहित वाहन की जब्ती कार्रवाई कर पुलिस पूछताछ में जुट गई. लोरमी थाने के एसआई आलोक सुबोध ने बताया कि लॉकडाउन में सभी वाहनों का आवागमन बन्द हैं. ऐसे में कुछ विशेष वाहनों को राशन किराने के सामान लाने के लिए पास बनाकर अनुमति दी गई है. लेकिन वाहन मालिक इन सबका नाजायज फायदा उठाते हुए गलत कार्यों में भी वाहनों का दुरुपयोग करने में जुटे हैं. इसकी सूचना पर कार्रवाई हुई. वहीं बिलासपुर से पंडरिया जाते दो औऱ वाहन को जब्त कर विधिवत कार्रवाई की गई.
लॉकडाउन में शराब दुकान बंद होने से बढ़ी महुआ की मांग
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 11, 2020, 4:36 PM IST


