कृषि मंत्री श्री पटेल ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात


कृषि मंत्री श्री पटेल ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात


 


भोपाल : सोमवार, जनवरी 11, 2021, 19:32 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री पटेल ने केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री श्री महेन्द्र नाथ पाण्डे से भेंट कर मध्यप्रदेश में युवाओं के कौशल-उन्नयन के साथ ही प्रदेश में कौशल विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से भी सौजन्य भेंट कर मध्यप्रदेश में 3 नये कृषि कानूनों के संबंध में किसानों द्वारा दिये जा रहे समर्थन से भी अवगत कराया।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here