केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्रुप केन्द्र, बंगरसिया में हुआ पौध रोपण
भोपाल : शनिवार, जून 5, 2021, 21:07 IST
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्रुप केन्द्र, बंगरसिया, भोपाल द्वारा ग्रुप केन्द्र परिसर में ‘वृक्षारोपण अभियान’ आयोजित किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में पौध रोपण के साथ ग्रुप केन्द्र परिसर में 10 हजार पौधे वन विभाग के सहयोग से लगाने की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, उप कमाण्डेन्ट श्री सुबोध कुमार, श्री शशि कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट श्री राज कुमार, श्री सन्तोष पाठक, श्री शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री अनिल बघेल, सहा. कमा (मंत्रा.) श्री किरण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री जी. नरसिंह राव तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुकेश दुबे
Source link