केन-बेतवा परियोजना पर कलेक्टर का बयान: काम जारी रहेगा, प्रभावितों की मांगों पर हो रहा समाधान

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर स्पष्ट किया है कि डैम का कार्य लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पन्ना जिले के कुछ लोगों द्वारा कार्य प्रभावित किया गया था, जिन्हें स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी है। संबंधित लोगों से कहा गया है कि वे अपनी समस्याएं अपने-अपने जिले के प्रशासन के समक्ष रखें।

कलेक्टर ने यह भी बताया कि छतरपुर जिले के जो लोग परियोजना से प्रभावित हैं, उनके लिए सर्वे दल का गठन किया गया है। यह दल पुनः सर्वे कर उन लोगों के नाम जोड़ेगा, जो पुनर्वास और मुआवजा सूची से छूट गए हैं।प्रभावितों की कुछ मांगें नीति के अनुरूप नहीं थीं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर पूरा करना संभव नहीं है। इन मांगों के संबंध में उन्हें अवगत करा दिया गया है, साथ ही उनकी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचाया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं प्रभावितों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

बाइट, पार्थ जैसवाल, कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here