- कोच्चि में वकील के खिलाफ दर्ज हुई है FIR
- शशि थरूर ने जताई हैरानी, DGP से की बात
केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पोस्ट करने को लेकर एक वकील पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हैरानी जताई है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मुझे यकीन है कि पुलिस इस बात से अवगत है कि वे एक नागरिक को उसके स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए परेशान नहीं कर सकती है. उन्होंने सीएम पिनराई विजयन से अपील करते हुए केस वापस लेने को कहा है.
थरूर ने कहा कि केरल पुलिस के इस एक्शन पर डीजीपी से बात करता हूं. उन्हें बताता हूं कि वकील की ओर से किए गए पोस्ट में अपमानजनक कुछ भी नहीं था, वो पुलिस के दुर्व्यवहार को रोकें. साथ ही इस एफआईआर को रद्द करें. बता दें कि त्रिवेंद्रम के एक वकील ने सीएम पर आलोचनात्मक फेसबुक पोस्ट किया था, जिसके बाद कोच्चि में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
I am shocked to see that an FIR has been filed in Kochi against a Trivandrum lawyer for a @Facebook post criticising the CM for re-telecasting his press meets as a PR exercise at the expense of the state exchequer. This is a new low in the annals of the Kerala Police. @CMOKerala
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 28, 2020
पीएम पर की थी तीखी टिप्पणी
बीते दिनों प्रधानमंत्री के देश संबोधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा था कि ‘मैं जो कहता हूं और मैं वही करता हूं जो मैं कहता हूं कि मैं करूंगा. अच्छी हिंदी और निम्न वास्तविकता के बीच अंतर पिछले छह वर्षों से बहुत स्पष्ट है.’
पीएम मोदी के संबोधन पर शशि थरूर का ट्वीट, कथनी और करनी को लेकर तंज
इससे पहले भी थरूर ने प्रधानमंत्री की उस अपील पर सवाल उठाया था जिसमें घरों की बालकनी में दीया या मोमबत्ती जलाने की बात कही गई थी. इस पर चुटकी लेते हुए थरूर ने ट्वीट किया था, “घंटी हो गई, दीया हो गया, हो गया दक्षिणा दान.. क्या एक बार में कर सकते हैं, सब पूजन विधि विधान.”

