पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, उप सरपंच की हत्या की वजह अवैध संबंध (Illicit Relation) बनी. पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और प्रेमिका को इस मामले में गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेजा है.
हत्या की इस मामले की जानकारी देते हुए पाली टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने पर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा था. एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौका मुआयना किया था. मामले की कड़ियां पिरोते हुए गांव के गुलाब सिंह कंवर, उसकी पत्नी लक्ष्मीन बाई कंवर और महिला मित्र प्रेमिका उर्मिला बाई कंवर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीनों ने जर्म कबूल और पूरा मामला बताया.
ये भी पढ़ें: पटना: पत्नी को है बच्चे की ख्वाहिश, बेरोजगार पति बोला- जेल जाने हूं तैयार लेकिन…..
इस वजह से की गई थी हत्यापूछताछ में आरोपियों ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से धन सिंह यादव को शारीरिक संबंध बनाने के नाम पर घटनास्थल पर बुलाया था. गुलाब सिंह की पत्नी लक्ष्मीन बाई के साथ मृतक के पूर्व से शारीरिक संबंध थे. घटना के दिन भी खुद गुलाब ने प्रेमिका उर्मिला के माध्यम से लक्ष्मीन के साथ संबंध बनाने के लिए धन सिंह को बुलवाया था. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाते समय उर्मिला ने धन सिंह के गले को दबाया और लक्ष्मीन बाई ने मृतक के गुप्तांग को क्रूरता पूर्वक दबाया और जान जाने पर उसे घसीटते हुए कीचड़ में ही मुंह के बल दबाते रहे. नायलोन की रस्सी को गले में बांध कर पलाश के पेड़ पर फांसी का स्वरूप देने के लिए लटका दिया. पूछताछ में गुलाब सिंह ने बताया कि वह जब सरपंच था, तब मृतक की पत्नी से उसका भी संबंध था. इस बात की जानकारी होने के बाद गुलाब और धन सिंह के बीच रंजिश चली आ रही थी. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है.

