कोरबा प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल विधानसभा सत्र की शुरूआत से पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे थे। वहीं, शीतसत्र के खत्म होते ही एक बार ​फिर भूपेश बघेल 3 दिसम्बर को कोरबा जिले का दौरा करेंगे। अपने कोरबा प्रवास के दौरान वे कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल सुबह 11.30 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। वे लगभग दोपहर 12.15 बजे ग्राम दोंदरो पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीतामणी जाएंगे। सीतामणी में 12.35 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here