कोरोना का असर: लॉकडाउन में 14 अप्रैल तक नहीं खुलेंगी छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानें Corona effect: liquor shops in Chhattisgarh will not open till April 14 in lockdown | chhattisgarh – News in Hindi

कोरोना का असर: लॉकडाउन में 14 अप्रैल तक नहीं खुलेंगी छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानें

शराब की दुकानों को लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान अब 14 अप्रैल तक शराब की दुकानें नहीं खोलने का निर्णय लिया है. पूर्व के निर्णय के अनुसार 7 अप्रैल से शराब की दुकानें खुलनी थीं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान अब 14 अप्रैल तक शराब की दुकानें नहीं खोलने का निर्णय लिया है. पूर्व के निर्णय के अनुसार 7 अप्रैल से शराब की दुकानें खुलनी थीं, लेकिन चौतरफा विरोध के बाद सरकार ने अब 14 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने 24 मार्च से 31 मार्च फिर इसके बाद 7 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया था.

राज्य सरकार ने एक और एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत अंडा-चिकन का कोरोना से कोई संबंध नहीं होना बताया गया है. राज्य सरकार के पशुधन विभाग ने अंडा-चिकन खाने के फायदे बताए हैं. इसमें बताया गया है कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अंडा-चिकन को मददगार बताया गया है. अंडे-चिकन को प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है. साथ ही बताया गया है कि इसे खाने से कोरोना नहीं फैलता है.

10 में से 9 मरीज ठीक
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर कई सकारात्मक संकेत अब तक मिले हैं. राज्य में कोविड-19 के अब तक 10 पॉजिटिस केस सामने आए हैं. इनमें से 9 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है. 7 अप्रैल की शाम चार बजे तक प्रदेश में सिर्फ एक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का इलाज एम्स रायपुर में किया जा रहा था.ये भी पढ़ें:
‘CRPF के 76 जवानों की लाशें देख हाथ-पैर कांपने लगे थे, कैमरा निकालने की हिम्मत तक नहीं थी’ 

CM भूपेश बघेल का खत: ‘प्रधानमंत्री जी लॉकडाउन के बाद ऐसा करने से पहले विचार कर लें’ 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 7, 2020, 6:11 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here