कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 6977 नए केस, 154 लोगों की मौत – Coronavirus india update 25 may covid 19 positive cases death toll

  • कोरोना वायरस से अबतक 4021 लोगों की मौत
  • कुल मरीजों का आंकड़ा 1.39 लाख के करीब

देश में कोरोना मरीजों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल आई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6977 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 38 हजार 845 है, जिसमें 4 हजार 21 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 57 हजार के पार पहुंच गया है. अब तक 57 हजार 721 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में 77 हजार 103 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. अब यहां कुल मरीजों की संख्या 50 हजार के पार है और 1635 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

वहीं, तमिलनाडु में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16 हजार को पार कर गया है. यहां कुल मरीजों की संख्या 16 हजार 277 है और 111 लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया है. यहां अब तक 858 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 13 हजार 418 हो गई है, जिसमें 261 लोगों की मौत हो चुकी है. राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 7 हजार के पार है और यहां 163 लोगों की मौत हो चुकी है. मध्य प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 6665 है और 290 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 6268 हो गई है, जिसमें 161 लोगों की मौत हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में मरीजों का आंकड़ा 3667 हो गया है, जिसमें 272 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पंजाब में मरीजों की संख्या 2060 है, जिसमें 40 लोग जान गंवा चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here