कोरोना का कहर शेयर बाजार पर हावी, हरे निशान में खुलने के बाद सेंसेक्स में 627 अंकों की गिरावट – Stock market share sensex corona lockdown falls bse nse rise flat nifty tutd

  • शेयर बाजार पर कोरोना का डर अब भी हावी है
  • सुबह हरे निशान में खुला बाजार बाद में काफी टूट गया
  • सुबह सेंसेक्स 36 अंक की तेजी के साथ 31,195 पर खुला था
  • एक समय सेंसेक्स में 627 अंक की गिरावट देखी गई

हरे निशान में सोमवार को खुला शेयर बाजार काफी टूट गया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह करीब 36 अंकों की बढ़त के साथ 31,195.72 पर खुला था. सुबह 10.21 बजे तक 627 अंक टूटर 30,532.18 तक पहुंच गया. वहीं निफ्टी करीब 158 अंक टूटकर 8,953.05 पर पहुंच गया.

सुबह बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी. करीब 836 शेयरों में तेजी और 394 शेयरों में गिरावट देखी गई. सोमवार को तेल की कीमतों में प्रति बैरल 1 डॉलर से ज्यादा की तेजी आई है. इससे पहले ओपेक देशों ने बातचीत से प्राइस वॉर खत्म कर लिया. उनमें यह सहमति बनी है कि वो हर दिन 1 करोड़ बैरल तक प्रोडक्शन में कमी करेंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

उद्योग मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से की सिफारिश की है कि ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत 15 इंडस्ट्री को शर्तों के साथ कामकाज की छूट दी जाए. हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

पिछले हफ्ते ऐसा था बाजार का हाल

पिछले पूरे हफ्ते की बात करें तो इस बार सिर्फ तीन दिन बाजार खुला रहा. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को महावीर जयंती के मौके पर बाजार में कारोबार नहीं हुआ था. वहीं मंगलवार को शेयर बाजार ने रिकॉर्ड बढ़त देखी थी. अंत में सेंसेक्स 2476.26 अंक या 8.97 फीसदी की तेजी के साथ 30,067.21 अंक पर बंद हुआ.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं निफ्टी की बात करें तो ये 702.10 अंक या 8.69 फीसदी की बढ़त के साथ 8,785.90 अंक पर रहा. बाजार में तेजी की वजह से बीएसई इंडेक्स के मार्केट कैप में बड़ी बढ़ोतरी हुई और इस दिन निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ का फायदा हुआ है.

कोरोना के कहर का साया इस सप्ताह भी बना रहेगा

कोरोना के कहर का साया देश के शेयर बाजार पर इस सप्ताह भी बना रहेगा, हालांकि वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार को दिशा मिलेगी. साथ ही, प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर सरकार के फैसले पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.

पिछले सप्ताह विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कोरोना के प्रकोप से मिल रही आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार द्वारा एक और राहत पैकेज की उम्मीदों से दलाल स्ट्रीट की रौनक बनी रही जिसका इस सप्ताह भी निवेशकों को इंतजार रहेगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here