कोरोना महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र पर अब तूफान निसर्ग का खतरा है. चक्रवात मुंबई और पालघर के नजदीक पहुंच गया है. यह मुंबई में समुद्र के तट से टकराने वाला है. इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से दो दिनों तक घर के अंदर रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि निसर्ग पहले के चक्रवात के मुकाबले ज्यादा खतरनाक होगा. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि यहां पहुंचने से पहले वो कमजोर हो जाए. सीएम ने कहा कि तीनों ही सेना और एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट हैं.

