कोरोना के संकट काल में दर्शकों का भरोसा और मजबूत, आजतक ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड – Corona pandemic lockdown aajtak sets new record of viewvership

  • कोरोना के इस दौर में आजतक को मिला दर्शकों का भरपूर भरोसा
  • कोरोना संकटकाल में टीवी देखने वालों की संख्या 43 प्रतिशत बढ़ी

कोरोना संक्रमण के इस दौर में सही जानकारी और खबरें आपके लिए सुरक्षा कवच की तरह हैं. और इस समय में भी दर्शकों ने सबसे ज्यादा भरोसा आजतक पर ही दिखाया है. इस मामले में आपके प्रिय चैनल आजतक ने अपना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकार्ड स्थापित किया तो इंडिया टुडे ग्रुप का अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे टेलिविजन भी नंबर वन हो गया. दुनिया के इस संकटकाल में भी आप सबने आजतक और इंडिया टुडे पर पूरा भरोसा जताया है.

आपको बता दें कि यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब आजतक को देश के 29 करोड़ दर्शकों का साथ मिला. इंडिया टुडे ग्रुप की इस दोहरी कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई नहीं है दूर-दूर तक.

दरअसल, कोरोना के इस संकटकाल में टीवी देखने वालों की संख्या 43 प्रतिशत बढ़ी है. कोरोना के बाद न्यूज देखने वाले 250 प्रतिशत बढ़े हैं. इस दौर में आजतक ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है. आजतक को 300 प्रतिशत की बढ़त मिली है.

इंटरटेनमेंट चैनलों से भी आगे निकला आजतक

कोरोना के इस दौर में आजतक के 29 करोड़ दर्शक हैं. यही नहीं सिर्फ न्यूज चैनल ही नहीं आजतक एंटरटेनमेंट चैनलों से भी आगे निकल गया है. जब पीएम मोदी ने 9 बजे नौ मिनट का आह्वान किया उस वक्त पूरे देश ने सिर्फ आजतक देखा.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आजतक की यह बढ़त अन्य चैनलों से ढाई गुना ज्यादा है. महामारी के दौर में सही जानकारी ही सही बचाव के तौर पर काम करती है. इसके लिए आजतक की टीम उन जगहों पर भी जाती है जहां संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है. यह जोखिम आजतक की टीम इसलिए उठाती है, ताकि आप तक सही जानकारी पहुंच सके.

बार्क के सीईओ बोले- लोग ज्यादा देख रहे हैं टीवी

इस मौके पर ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया के सीईओ सुनील लुल्ला ने कहा कि इस महामारी के दौर में टीवी न्यूज देखने वाले 250 प्रतिशत लोग बढ़े हैं. दूरदर्शन की भी अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग सामने आई है. ऐसा रामायण और अन्य कुछ कार्यक्रमों की वजह से हुआ है. लोग आजकल टीवी एक घंटा ज्यादा देखते हैं. अब लोग साढ़े तीन से साढ़े चार घंटे के बीच टीवी देख रहे हैं. हर शहर, हर गांव में टीवी देखने वाले बढ़े हैं.

कोरोना पर aajtak.in का विशेष वॉट्सऐप बुलेटिन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here