कोरोना को रोकने के लिए अनोखी पहल, तमिलनाडु में बनाया सैनिटाइजर टनल – Tamil nadu tirupur corona disinfection tunnel

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. देश में संक्रमितों की संख्या 1700 को पार कर गई है और अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में भी पिछले दो दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. इसके बाद तमिलनाडु सरकार की ओर से कोरोना वायरस को रोकने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं.

इसी कड़ी में तिरुपुर जिले में कोरोना वायरस को रोकने के लिए एक टनल बनाया गया है. यह टनल मार्केट के एंट्री प्वाइंट पर लगाया गया है. दो कोई भी मार्केट आता है तो पहले उसे इस टनल से गुजरना होता है. छोटे से इस टनल में 3-5 सेकेंड की दूरी तय करनी होती है. इस दौरान उस पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाता है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here