कोरोना: कड़ी पहरेदारी से बना ग्रीन जोन बना कोंडागांव, जवानों के साथ सड़क पर उतरे SP Kondagaon becomes a green guard zone, made on the road with soldiers | kondagaon – News in Hindi

Lockdown: कड़ी पहरेदारी से 'ग्रीन जोन' बना कोंडागांव, जवानों के साथ सड़क पर उतरे SP

कोंडागांव की सड़कों पर जवानों के साथ गश्त लगाते एसपी.

कोरोना वायरस के संक्रमण कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया.

कोंडागांव. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया. लोग इसका पालन करें इसके लिए पुलिस शहर की गलियों से लेकर गांव तक पहरेदारी करते हुए समझाइश दे रही है. इसका ही परिणाम है की छत्तीसगढ़ का कोंडागांव जिला ग्रीन जोन में है. यहां अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है. हालांकि संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन जरूर किया गया है.

कोरोना को लेकर लॉकडाउन चल रहा था. इसी समय कोंडागांव के पुलिस कप्तान का तबादला हुआ. नए एसपी के रूप में बालाजी राव ने जिले की कमान संभाली. एसपी अपने जवानों के साथ मैदान पर नजर आए. पुलिस और प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था का दावा किया. बाहर से आने वालों को सीमा पर ही रोककर उनकी जांच करने की बात कही गई.

मानवीय पहलुओं का रखा ध्यान
कोरोना को लेकर लगाये गए लॉकडाउन का पालन दौरान दूसरे जिले की पुलिस पर सख्त होने की बात सामने आती रही है, पर कोंडागांव जैसे संवेदनशील एरिया की पुलिस शांत तरीके से लोगो को समझाइश देते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन कराती नजर आई. जिले के पुलिस कप्तान बालाजी राव ने कहा कि अपने जवानों को एक बात समझाई थी की मानवीय पहलुओ का ध्यान रखे. साथ ही स्थानीय जनता ने भी पुलिस का साथ दिया. वैश्विक महामारी से सुरक्षित रहने के लिए लॉकडाउन किया गया इसके लिए डाइरेक्ट तीन सौ और इनडाइरेक्ट  तरीके से सात सौ जवानो को तैनात किया गया इसके लिए 23 चेक पाइंट बनाये जहा 24 घंटे जवान तैनात किये. एसपी ने खुद जवानो को मास्क, सेनेटाइजर दिए साथ सोशल डिस्टेंस के बारे में समझाया.ये भी पढ़ें:
आपस में विवाद करती थीं दोनों पत्नी, एक की हत्या कर फरार हो गया पति

Lockdown 2.0: सीमा पर सख्ती थी तो 283 किलोमीटर पैदल चल नागपुर से रायपुर कैसे पहुंचे ईश्वर?

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोंडागांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 22, 2020, 3:25 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here