कोरोना : दिल्ली की दरगाह से सुकमा लौटे युवक ने छुपाई जानकारी, बीमार होने पर मचा हड़कंप Corona: The youth who returned to Sukma from the Dargah of Delhi hid the information, created a stir when he was sick. | sukma – News in Hindi

कोरोना : दिल्ली की दरगाह से सुकमा लौटे युवक ने छुपाई जानकारी, बीमार होने पर मचा हड़कंप

युवक को होम आईसोलेट कर दिया गया है. सांकेतिक फोटो.

दिल्ली की एक दरगाह में शामिल होकर वापस छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लौटे युवक ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी छुपाई है.

सुकमा. दिल्ली (Delhi) की एक दरगाह में शामिल होकर वापस छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में लौटे युवक ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी छुपाई है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा. अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे इलाके को सील करने की तैयारी कर रहा है. युवक 6 मार्च को दिल्ली में था, फिर 7 मार्च को सुकमा लौटा है. जबकि सरकार विदेश, मरकज और अन्य राज्यों से वापस आए लोगों से अपील कर रही है कि वे सामने आएं और अपनी जानकारी प्रशासन को दें.

होम आइसोलेटेड किया गया

सुकमा के युवक ने दिल्ली से आने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी. होम आइसोलेटेड (Home Isolated) किया गया युवक सुकमा जिले के दोरनापाल नगर पंचायत का रहने वाला है. जानकारी छुपाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंच चुका है और उसने कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच में पुलिस ने पाया कि युवक 6 मार्च को दिल्ली में था, जिसकी फोटो उसने फेसबुक पर अपलोड की थी. पुलिस तब ज्यादा अलर्ट हुई जब उन्हें पता चला कि 11 अप्रैल को युवक ने तबीयत खराब होने पर दोरनापाल स्वस्थ्य केंद्र में सर्दी-खांसी और मलेरिया का टेस्ट भी करवाया था.

इलाका सील करने की तैयारीजिस जगह पर युवक रहता है, सुकमा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उस इलाके को सील करने की कार्रवाई कर रहा है. इसके साथ ही पुलिस ने उसे घर में ही होम आइसोलेशन पर रखा है. युवक दिल्ली के एक दरगाह में शामिल हुआ था. निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से उसका कोई कनेक्शन नहीं होना बताया जा रहा है. फिर भी प्रशासन सतर्कता बरतते हुए उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री की पूरी जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें:
कोविड-19: 16 साल के एक लड़के ने 21 लोगों को किया सं​क्रमित, बढ़ाई छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता

मानसिक रूप से बीमार को तबलीगी जमात का सदस्य बताकर दी गालियां, FIR दर्ज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 13, 2020, 4:32 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here