कोरोना: दुनिया में अबतक 96 लाख संक्रमित, मैक्सिको में 25 हजार की मौत – Coronavirus in world data john hopkins updates mexico

  • दुनिया में बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार
  • मैक्सिको में अबतक 25 हजार की मौत

दुनिया में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार सुबह तक दुनिया में कोरोना से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 96 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि अबतक करीब चार लाख 90 हजार लोगों की मौत हो गई है.

शुक्रवार को ही लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा 25 हजार के पार चला गया. यहां करीब दो लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस हैं. मैक्सिको में चार महीने पहले पहला कोरोना वायरस का मामला दर्ज किया गया था.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया में अभी 9,614,845 मरीज हैं जबकि 490,141 लोगों की मौत हो गई है.

आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका अब भी सबसे प्रभावित देश है. जहां पर अबतक करीब 24 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि सवा लाख लोगों की मौत हो गई है. अमेरिका के बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस ब्राजील, रूस और फिर भारत में ही हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

अमेरिका के बाद मौतों के मामले में ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम और इटली जैसे देशों का नंबर आता है. बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ी है और इसी रफ्तार से ये संख्या इसी हफ्ते एक करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. जबकि मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख को छू जाएगा. भारत में भी कोरोना वायरस के कुल मामले पांच लाख के करीब पहुंच गए हैं, जबकि पंद्रह हजार लोगों की मौत हो गई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here