कोरोना महामारी के बीच रायपुर में पीलिया का प्रकोप, एक की मौत Jaundice outbreak in Raipur amid corona epidemic, one dead | chhattisgarh – News in Hindi

कोरोना महामारी के बीच रायपुर में पीलिया का प्रकोप, एक की मौत

रायपुर में पीलिया फैलने का खतरा है.

करोना वायरस के संक्रमण की महामारी की दहशत के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया का प्रकोप भी बढ़ गया है.

रायपुर. करोना वायरस के संक्रमण की महामारी की दहशत के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया का प्रकोप भी बढ़ गया है. रायपुर के आमापारा के बाद श्याम नगर इलाके में भी पीलिया के मरीज निकल कर सामने आए हैं. 2 मरीजों में से एक मरीज की मौत भी हो गई है. गंदे पानी की वजह से पीलिया का प्रकोप फैलता है ऐसे में सवाल यही उठता है कि नगर निगम लोगों को साफ पानी भी मुहैया नहीं करा पा रहा है.

रायपुर के आमापारा में एक दर्जन से अधिक लोग पिछले दिनों पीलिया से प्रभावित हो गए थे. इसके बाद अब श्याम नगर में उसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है. पिछले सालों में भी मोवा इलाके में पीलिया का भारी प्रकोप देखा गया था. बावजूद इसके निगम कोई सीख नहीं लेता है. इसके चतले ही हर साल पीलिया से रायपुर में मौत और मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ताजा मामले के बाद नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में रहने की बात कह रहा है.

इसलिए परेशानी
नगर निगम रायपुर से खारून नदी के जल स्तर में गिरावट के कारण गंदा पानी नदी से आने की बात कह रहे हैं. श्याम नगर वार्ड क्षेत्र के पार्षद अजीत कुकरेजा का कहना है कि गर्मी में इस तरह की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम अलर्ट है. खारून नदी का जलस्तर गिर गया है, जिसके चलते गंदा पानी नदी से आ रहा है. हालांकि नगर निगम प्रबंधन लोगों को साफ पानी की सप्लाई करने और परेशानी को दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है. पीलिया प्रभावित क्षेत्र में पूरी निगरानी रखी जा रही है.ये भी पढ़ें:
Fact Check: क्या तेजी से कोरोना वायरस फ्री जोन की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़? 

‘CRPF के 76 जवानों की लाशें देख हाथ-पैर कांपने लगे थे, कैमरा निकालने की हिम्मत तक नहीं थी’  

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 7, 2020, 2:01 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here