कोरोना: यूपी में सीलिंग का आदेश आते ही उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, दुकानों पर आपाधापी – Coronavirus lockdown up yogi govt hotspot seal market rush in many areas

  • नोएडा में सामानों की खरीदारी करने में जुटे लोग
  • डीएम बोले- परेशान न हों, होम डिलिवरी होगी

कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं. बुधवार को सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लंबी है. इस बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी बड़ा फैसला किया है.

राज्य में आज रात 12 बजे से 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर दिया जाएगा. इन इलाकों में किसी भी तरह के काम के लिए लोगों को बाहर निकलने की मनाही होगी. बेहद जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए भी सिर्फ होम डिलीवरी होगी. बता दें कि नोएडा में 12 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं.

योगी सरकार के इस फैसले के बाद नोएडा में लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे. लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में आ गए. इस दौरान रिटेल स्टोर के साथ मर्चेंट शॉप पर भीड़ जुट गई और सामानों की खरीदारी के लिए आपाधापी होने लगी.

इस बीच गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. जिले में सभी स्थानों पर आवश्यक सामनों और सेवाओं की होम डिलीवरी उपलब्ध रहेगी. उन्होंने कहा कि चिन्हित हॉटस्पॉट को सील कर दिया जाएगा और इस दौरान अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

कर्फ्यू लगने की बात अफवाहः डीएम गाजियाबाद

गाजियाबाद के डीएम ने कहा कि पूरे जनपद में कर्फ्यू लगने की बात अफवाह है. इसकी कोई सत्यता नहीं है. अफवाह ना फैलाएं, जिन मोहल्लों में करोना मरीज मिले हैं, केवल उन मोहल्लों में कुछ और पाबंदियां लगाई जाएंगी. पूरे जनपद में कहीं कोई कर्फ्यू नहीं लगने जा रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

लखनऊ में खरीदारों के काटे गए चालान

लखनऊ में भी योगी सरकार के फैसले के बाद अफरातफरी का मौहाल बन गया. नरहाई इलाके में सब्जी और राशन खरीदने के लिए भारी भीड़ जुट गई. इस बीच पुलिस ने लाठी पटककर दुकानदार और खरीदारों को भगाया. इस दौरान कई खरीदारों की गाड़ियों का चालान भी किया गया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here