कोरोना वायरस के चलते सिंगर केटी पेरी ने रद्द की अपनी शादी – Katy perry and orlando bloom cancel their japan wedding due to coronavirus tmov

हॉलीवुड पॉप सिंगर केटी पेरी और एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम ने कथित तौर पर अपनी शादी की तारीख को स्थगित कर दिया है. खबर है कि जोड़ी ने ये फैसला कोरोना वायरस की वजह से लिया है. केटी और ऑरलैंडो जापान में शादी करने वाले थे लेकिन जापान में फिलहाल कोविड-19 यानी कोरोना वायरस चल रहा है इसलिए दोनों ने वहां जाना कैंसिल कर दिया है.

शादी हुई पोस्टपोन

एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को बताया कि कोरोना वायरस के घातक प्रभाव के चलते इस स्टार जोड़ी ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के प्लान के बारे में दोबारा सोचा और इसे अगले साल करने का फैसला किया. अब केटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम साल 2021 में शादी करेंगे. उस वक्त तक पेरी मां बन चुकी होंगी.

बता दें कि बुधवार को अमेरिकन सिंगर केटी पेरी ने फैंस को सरप्राइज गिफ्ट दिया. उन्होंने अपने नई म्यूजिक वीडियो Never Worn White लॉन्च की. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. इसके साथ ही केटी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैट के दौरान अपने बेबी बम्प की झलक भी फैंस को दी थी.

View this post on Instagram

one year ago I said yes to a life of love and evolution… and definitely never a dull moment 😜

A post shared by KATY PERRY (@katyperry) on

View this post on Instagram

Let’s just say it’s gonna be a jam packed summer… 🎶♥️🙂 #NeverWornWhite is out now

A post shared by KATY PERRY (@katyperry) on

ये केटी पेरी की पहली और उनके मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम की दूसरी औलाद होगी. याद दिला दें कि केटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम ने फरवरी 2019 में सगाई की थी. पेरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी अंगूठी की फोटो शेयर कर इस बात का ऐलान किया था.

ब्रेकअप, तलाक की खबरों के बाद कैटी पेरी ने दी प्रेग्नेंसी की न्यूज, देखें तस्वीर

दोस्तों संग न्यूयॉर्क में एन्जॉय कर रही हैं सुहाना खान, फोटोज हुई वायरल

सूर्यवंशी की टीम संग कटरीना-अक्षय की मस्ती, शेयर की वीडियो

जापान की बात करें तो फिलहाल ये उन देशों में से एक है, जहां जोखिम सबसे ज्यादा है. यहां कोरोना वायरस के 1,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं और कुल 12 मौतें हुई हैं. कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में लोग परेशान हैं. भारत में भी इस बीमारी ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here