कोरोना वायरस: चीन में मीट बाजारों का बुरा हाल, वुहान में बंद होने के कगार पर मांस-मछली का कारोबार

वुहान: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते करीब एक महीने के लॉकडाउन के बाद चीन के केंद्रीय शहर वुहान में वेट मार्केट यानी मांस-मछली के बाजार दोबारा खुल गए हैं. लेकिन इस वायरस ने उनके भविष्य के आगे सवालिया निशान लगा दिया है क्योंकि लोग वायरस की वजह से अब भी डरे हुए हैं. 

जिस वायरस की वजह से 214 देशों के 1.6 मिलियन लोग संक्रमित हुए और 106,000 लोग मारे गए, माना जाता है कि वो पिछले साल के अंत में वुहान के वेट बाजार में बेचे जाने वाले जानवरों से ही निकला था. 

चीन के दैनिक जीवन का मुख्य हिस्सा रहे इन वेट बाजारों की जांच की गई है, फिर भी कुछ ही लोग वन्यजीव बेचते हैं. कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने पूरे एशिया के इन बाजारों को बंद करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच IT सेक्टर के लिए आई बुरी खबर, Lockdown लंबा चला तो…

वेट बाजार की एक सब्जी और मीट विक्रेता जिन किनझी से जब ये पूछा गया कि वो बाजार बंद करने की मांग के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा कि, ‘यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलने वाला वायरस है, और इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां हैं. सुपरमार्केट तो लोगों से भरे होते हैं. जबकि इन बाजारों में तो लोग दूर-दूर होते हैं. अगर हम एहतियात बरत रहे हैं और संक्रामण दूर करने पर ध्यान दे रहे हैं, तब तक तो सब ठीक होना चाहिए.’

एशिया के वेट बाजारों में खुली हवा में मछली जैसे ताजा उत्पाद और जीवित जानवर बेचे जाते हैं. ऐसे बाजार खरीदारों में काफी लोकप्रिय होते हैं. लोगों का मानना है कि यहां बेची जानी वाले सामान सुपरमार्केट की तुलना में सस्ते और ताज़े होते हैं.

वुहान के दुकानदारों का कहना है कि चीन में बंद के बाद हुई सख्ती से उनका व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और वो इसे लेकर उम्मीद छोड़ चुके हैं. चीन ने जनवरी में यहां के वन्य जीवों के व्यापार और उनकी खपत पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया था. 

एक कर्मचारी झांग ने मछली काटते हुए कहा कि, ‘अब यहां कोई व्यापार नहीं है और न ही यहां कोई आना वाला है. लोग संक्रमण के डर से बाहर निकलने से डर रहे हैं. सभी जगहों पर रोक भी लगी हुई है.’ 

शहर के अफसरों ने बताया कि वुहान का प्रशासन अपने 425 किसानों के बाजारों को साफ सुधरा बनाने के अभियान में करीब 200 मिलियन युआन (28 मिलियन डॉलर) खर्च करने जा रहा है इसलिए उन्हें ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिये.

जिन ने कहा, ‘हमारे पास कोई आय और व्यवसाय नहीं है. अगर ऐसे ही चलता रहा, तो हमारे लिए जिंदा रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा.”

बहुत सी दुकानें बंद हैं, कुछ प्रतिबंध भी लगे हुए हैं लेकिन कोरोना के नए मामलों में आई कमी को देखते हुए लॉकडाउन हटाया गया है.

चीन ने शनिवार को 99 नए वायरस संक्रमणों की सूचना दी, जिससे 3,339 लोगों की मौत के साथ आंकड़ा 82,052 तक पहुंच गया. विश्व स्तर पर कोरोना वायरस 214 देशों तक पहुंच गया है.

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here