कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर 25 मौतें, 229 पॉजिटिव, अब तक 97 की मौत – Maharashtra corona virus new cases death toll patient

  • महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1300 के पार
  • राज्य में अब तक 97 लोगों की कोरोना से हो चुकी है मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है. यहां पर रोज तेजी से मामले बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 229 केस सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत भी हुई है. इसके साथ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1364 हो गई है, जो देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है. राज्य में अबतक कुल 97 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो चुकी है.

महाराष्ट्र में कोरोना ने अगर शहर में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है तो मुंबई है. यहां पर कोरोना के 876 केस हैं. और 54 लोगों की मौत हुई है. इसमें से 9 मौतें पिछले 24 घंटे में हुई हैं. मुंबई के धारावी में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है.

धारावी में तीन लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. गुरुवार को 70 साल की एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती में कोरोना के अब तक 14 मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले बुधवार को ही धारावी में रहने वाले एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के चपेट में आने से मौत हो गई थी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

उधर, धारावी में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए बीएमसी ने कड़ा फैसला लिया है. अब सभी सब्जी-फल मार्केट, हॉकर और दुकानों को बंद कर दिया गया है. सिर्फ दवा की दुकानें खुली रहेंगी. यानी जरूरत के सामानों की अब होम डिलिवरी होगी. धारावी इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

देश में कोरोना पीड़ितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना के 5800 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, इनमें 169 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 549 केस सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here