कोरोना वायरस से होटल कारोबार में दर्ज हुई 30 प्रतिशत की गिरावट – Delhi hotel industry facing 30 percent loss due to coronavirus

  • विदेशी सैलानी लगातार हो रहे हैं कम
  • कारोबार में 30% की गिरावट दर्ज हुई

कोरोना वायरस की दहशत इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि इसका नुकसान अब व्यापार पर भी पड़ने लगा है. होटल इंडस्ट्री को कोरोना वायरस के चलते भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. होटलों में लगातार पुरानी बुकिंग कैंसिल हो रही है और नयी बुकिंग भी बहुत मुश्किल से मिल रही है. होटल कारोबारियों की मानें तो पिछले कुछ दिनों में उनके कारोबार में 30% की गिरावट दर्ज की गई है.

दिल्ली होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप खंडेलवाल की मानें तो कोरोना वायरस के डर के कारण विदेशी सैलानी लगातार कम हो रहे हैं. जिससे उनको काफी नुकसान हो रहा है. होटल मालिक आने वाले सैलानियों को रोकने के लिए ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. जिससे कि वो वापस ना जाएं. होटल कारोबारी अपने होटलों में बेहतर व्यवस्था देने की कोशिश में लगे हुए हैं.

कोरोना वायरस के कारण होटल इंडस्ट्री के साथ, उससे जुड़े कारोबार टूर एंड ट्रैवलर्स कंपनियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है. ट्रैवल एजेंसी चला रहे लोगों की मानें तो उनके काम में भारी गिरावट आयी है. करोल बाग में ट्रैवलर्स का कारोबार करने वाले ईश्वर की मानें तो उनके कारोबार में 60 से 70 प्रतिशत लोगों के विदेशों से आने में कमी आयी है. साथ ही भारत से जो लोग बाहर के देशों में जाना चाह रहे थे वो भी अपनी टिकटें और बुकिंग कैंसिल कराने में लगे हैं.

और पढ़ें- कोरोना की वजह से 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाएंगे केंद्रीय कर्मचारी

टूर एंड ट्रैवल्स का काम करने वाले ईश्वर बताते हैं कि रोजाना होटलों से उनको कई सारी बुकिंग आती थीं लेकिन होटलों में सैलानियों की कमी होने के चलते उनके कारोबार पर भी सीधा असर पड़ रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here