नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में जारी है. रविवार तक विश्व भर में करीब 41 लाख 52 हजार लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, जबकि वैश्विक महामारी कोरोना से करीब 2 लाख 82 हजार मौतें हो चुकी हैं. कोविड-19 (COVID-19) आंकड़ों को बताने वाली Worldometers वेबसाइट ( 10 मई, रात 11.30 तक) के मुताबिक, विश्वभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 41,52,870 पहुंच गई है, जबकि 2,82,660 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जहां रविवार को कोविड-19 के 54,590 नए मामले सामने आए, वहीं इससे ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़े भी बढ़कर 14.65 लाख हुए हैं.
रूस में एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना वायरस के 11,000 मामले सामने आए. रूस इस सप्ताह दुनियाभर में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित रहने वाला देश रहा. रूस में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,09,680 पहुंच गया है. यह 2,00,000 केसों को पार करने वाला अब पांचवा देश बन गया है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका पर अब चीन ने किया पलटवार, कहा कोरोना वायरस पर US ने बोले 24 झूठ!
संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) भी कोरोना वायरस से दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला देश रहा है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,225 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद देश में कंफर्म केसों की कुल संख्या 13,53,530 पहुंच गई है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका के बाद स्पेन का नाम आता है. स्पेन में कोविड-19 के कुल 2,64,660 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि रविवार को स्पेन में 1,880 मामले दर्ज किए गए.
यूनाइटेड किंगडम अब तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है. यहां एक दिन में 3,920 नए मामले सामने आए. ऐसे में अब यहां पर कोविड-19 के कुल आंकड़े 2,19,180 हो गए हैं. इटली जहां पर बीते कुछ सप्ताह की तुलना में अब कुछ दिनों से स्थिति थोड़ी ठीक है. अब यहां पर 24 घंटे के भीतर कोरोना के 800 नए केस सामने आए हैं. इटली में कोरोना के कंफर्म केसों की संख्या 2,19,070 पहुंच गई है. फ्रांस (1,76,650), जर्मनी (1,71,700), ब्राजील (1,56,860), टर्की (1,38,650) और इरान (1,07,600) भी कुल केसों के साथ कोविड-19 के कहर से प्रताड़ित हैं.
LIVE TV
इन देशों में हुईं सबसे ज्यादा मौतें
अमेरिका कोरोना से 80,350 लोगों की जान गंवाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं. रविवार को यहां पर 314 नई मौतें दर्ज की गईं. पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन में मौत का आंकड़ा 268 बढ़ने के बाद कुल मौतों की संख्या 31,855 हो गई है. तीसरे स्थान पर इटली में 165 मौतें दर्ज की गई हैं. जिसके बाद इटली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 30,560 हो गई है. स्पेन में 26,621, फ्रांस 26,310 और ब्राजील 10,730 जानें कोविड-19 से गंवा चुका है.

