कोविड -19 सुरक्षा के लिए बनाये जाएंगे 50 लाख सूती रक्षा मास्क


कोविड -19 सुरक्षा के लिए बनाये जाएंगे 50 लाख सूती रक्षा मास्क


मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में निर्णय
 


भोपाल : रविवार, अप्रैल 19, 2020, 20:38 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संपन्न बैठक में कोविड -19 से सुरक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में 50 लाख सूती रक्षा मास्क बनवाये जाने का निर्णय लिया गया। ये मास्क बाजार में बिकने वाले अन्य मास्क की तुलना में अत्यधिक किफायती हैं एवं इन्हें धोकर पुन: उपयोग में लिया जा सकेगा। 

बैठक में बताया गया कि प्रदेश की समस्त राशन कार्ड धारकों को ये मास्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। इन मास्क के निर्माण से जहाँ एक ओर शहरी महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर इनके उपयोग से कोरोना संक्रमण से नागरिक सुरक्षित भी रह सकेंगे। मास्क की कीमत मात्र 12 रुपये रखी गई है। प्रथम चरण में 50 लाख मास्क बनवाए जाएंगे।

23 अप्रैल से  होगा ऑनलाइन पंजीयन

इस योजना में शहरी महिलाएं अपना पंजीयन 23 अप्रैल से करवा सकेंगी। पंजीयन 30 अप्रैल 2020 तक किया जाएगा। प्रथम क्रय आदेश 3 मई को जारी किये जाएंगे। मास्क का वितरण 10 मई से प्रारंभ होगा। महिलाएं स्वयं के घर पर ही निर्माण कार्य संपादित करेंगी। प्रत्येक महिला को अधिकतम एक हजार मास्क बनाये जाने के आदेश दिए जाएंगे।

बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, श्री विवेक पोरवाल और श्री नंदकुमारन उपस्थित थे।


मुकेश दुबे 

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here