सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र की लहरों के साथ बहकर आई लाशें नजर आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि कुछ देशों में कोरोना वायरस से मरे लोगों की लाशें समुद्र में डाली जा रही हैं. वायरल पोस्ट में लोगों को सीफूड न खाने की भी सलाह दी गई है.
Some countries throw Covid19 infected dead bodies into the seas. Advice to stop eating seafood.
The World is really coming to an end.
Dear God, please intervene. pic.twitter.com/ppaW1qFVJj
— PY RAMESH (@IJbrec) April 8, 2020
इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है. यह वीडियो साल 2014 में लीबिया में डूबी एक बोट में मारे गए लोगों का है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर 2014 में 250 लोगों को लेकर यूरोप जा रही एक बोट लीबिया में पलट गई थी. लीबिया नेवी के वक्ता अयूब कासिम के अनुसार डूबने वालों में से केवल 36 लोगों को ही बचाया जा सका था.
हमें वायरल वीडियो का कुछ हिस्सा और तस्वीरें डेली मेल की रिपोर्ट में भी मिलीं.
लिहाजा यह साफ है कि वायरल हो रहे वीडियो का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है. यह छह साल पुराना वीडियो है.

