क्राइम कैप्सूल: बाइक सवार युवक को टाटा सूमो चालक ने 400 मीटर तक घसीटा, मौत – Delhi gurugram ola cab driver tata sumo biker dies police investigation atrc

  • दिल्ली में एक हादसे में युवक की मौत
  • गुरुग्राम में चलते-फिरते कॉल सेंटर का भंडाफोड़

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर से दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई. यहां पर बाइक सवार युवक को टाटा सूमो चालक करीब 400 मीटर तक घसीटते हुए ले जाता है. युवक की मौके पर ही मौत हो जाती है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

दरअसल, टाटा सूमो बाइक से टच हो जाती है. इसमें बाइक सवार सड़क पर गिर गया. सूमो सवार मौके से फरार होने लगा तो बाइक सवार गाड़ी की खिड़की को पकड़कर लटक गया. चालक ने कार रोकने के बजाए बाइक सवार को 400 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. इसमें बाइक सवार प्रदीप बंसल की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस के अनुसार प्रदीप बंसल विश्वास नगर में रहते थे. उनके परिवार में पिता नरेंद्र कुमार बंसल, मां सरोज बंसल, बेटा वरुण बंसल है.

प्रदीप के भाई गौरव बंसल ने बताया कि गत रविवार प्रदीप बंसल सुबह आठ बजे बाइक लेकर कृष्णा नगर में मक्खन लेने गए थे. वह मक्खन लेकर घर लौट रहे थे. वह कृष्णा नगर लाल बत्ती पर खड़े थे. उसी वक्त जगतपुरी की साइड से एक टाटा सूमो कार आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टाटा सूमो चालक को पकड़ने के लिए प्रदीप कार के दरवाजे पर लटक गए. कार की गति तेज होने की वजह से वह काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए. 400 मीटर तक सूमो चालक ने उन्हें घसीटा. जैसे ही वह सड़क पर गिरे उसके बाद आरोपी फरार हो गया. उनका कहना है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें गाड़ी का नंबर साफ दिख रहा है. गाड़ी उत्तर प्रदेश के नंबर की थी.

ओला कैब ड्राइवर की गाड़ी लूट मामले में 2 गिरफ्तार

गुरुग्राम के भोंडसी इलाके से ओला कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर उसकी गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. 16 फरवरी की रात घात लगाए तीन बदमाशों ने सड़क पर पत्थर लगाकर एक ओला कैब चालक को हथियारों के बल पर लूट लिया और उसको गाड़ी में बंधक बनाकर करीब 45 मिनट तक गुरुग्राम की सड़कों पर घूमते रहे.

कुछ देर बाद बदमाश कैब ड्राइवर को एक सुनसान जगह पर फेंक फरार हो गए. कैब चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश अभी भी फरार है.

गुरुग्राम में महिला का शव बरामद

गुरुग्राम के मानेसर स्थित नाहरपुर गांव में एक महिला का संदिग्ध परिस्तिथियों में शव बरामद हुआ है. पति पर महिला की हत्या का शक जताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है.

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है जो काफी समय से अपने पति के साथ मानेसर के नाहरपुर में रहती थी. महिला का शव घर के अंदर मिला, जिसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला के पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था. दोनों में कहासुनी भी हुई थी. फिलहाल पुलिस को महिला के पति की तलाश है.

चलते-फिरते कॉल सेंटर का भंडाफोड़

गुरुग्राम पुलिस ने एक चलते-फिरते कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. कॉल सेंटर से बीमा धारकों को फोन किया जाता था और उन्हें कई तरह की जाली योजनाएं बताई जाती थी और फिर उनसे ठगी की जाती थी. पुलिस ने इस गैंग के 2 युवकों और 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है.

man_022020012837.jpg

आरोपी

लड़कियों का काम लोगों को फोन करके झांसे में फंसाने का होता था. ये सारा काम चलती कार से किया जाता था, इसलिए पुलिस को इनके लोकेशन के बारे में पता नहीं लग पाता था. आरोपी खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताते और कहते कि जो किश्त जमा करनी है वो अगर इनके जरिए जमा करेंगे तो उन्हें बड़ी छूट मिलेगी और उपहार भी मिलेगा. इसके अलावा आरोपी नई पॉलिसी के लिए भी लुभावने वादे करते.

गुरुग्राम पुलिस को कुछ दिन पहले सूबे सिंह नाम के एक शख्स ने शिकायत दी कि उसके साथ बीमा के नाम पर ठगी हुई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे पहले कोई सुराग नहीं मिला.

बार-बार लोकेशन बदले जाने की वजह से पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही थी. इसके बाद पुलिस ने उन इलाकों की सीसीटीवी की जांच की जहां-जहां इनके लोकेशन थे. उनमें एक कार हर जगह पुलिस को नजर आई, जिसके बाद पुलिस ने उस कार को ट्रैक किया और फिर जाकर पुलिस इन ठगों तक पहुंच सकी. पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का सरगना अभिषेक नाम का एक शातिर ठग है. अभिषेक 11 सालों तक एक बीमा कंपनी में काम कर चुका है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here