खनिज वनोपज परिवहन शुल्क से 10 गुना ज्यादा मिला राजस्व


खनिज वनोपज परिवहन शुल्क से 10 गुना ज्यादा मिला राजस्व


 


भोपाल : शनिवार, नवम्बर 21, 2020, 19:43 IST

प्रदेश में प्रमुख तथा गौण खनिज वनोपज के परिवहन के जारी अनुज्ञा पत्रों के शुल्क से वन विभाग को इस वित्त वर्ष में अब तक 173 करोड़ 77 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में दस गुना ज्यादा है। गत वर्ष् इसी अवधि में 17 करोड़ 71 लाख रुपये का राजस्व मिला था।

राज्य शासन द्वारा मार्च 2020 में जारी अधिसूचना लाइम स्टोन, डोलोनामाइट, फायर क्ले, मैंगनीज (अयस्क), कॉपर (अयस्क), रॉक फास्फेट, पायरोफिलाईट, डायास्पोर, ऑकर बाक्साइट, आयरन (अयस्क), केलसाईट, कोयला, क्वार्टस, सिलिका, सेंड शेल, स्लेट और सोप स्टोन परिवहन के लिए अभिवहन अनुज्ञा-पत्र जारी करने के लिये 57 रुपये प्रति टन तथा फ्लेग स्टोन, ग्रेनाइट, मार्बल एवं मिट्टी पत्थर के लिये 33 रुपये प्रति घन मीटर शुल्क निर्धारित किया गया है।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here