खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर प्रवास पर


खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर प्रवास पर


 


भोपाल : बुधवार, सितम्बर 16, 2020, 15:48 IST

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह आज अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। अनूपपुर में गुरूवार को श्री सिंह गरीब कल्याण सप्ताह कार्यक्रम में आँगनवाड़ी केन्द्रों में दुग्ध वितरण तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति वितरित करेंगे।

शुक्रवार को अनूपपुर के फुनगा में किसानों को सिंगल-क्लिक से बीमा राशि का वितरण करेंगे। शनिवार को खूंटाटोला में वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टे वितरण कार्यक्रम में वनवासियों को पट्टे वितरित करेंगे।

मंत्री श्री सिंह शनिवार को प्रस्थान कर रविवार की सुबह भोपाल पहुचेंगे।


मुकेश दुबे

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here