Galla trade board submitted a memorandum to the DM
Sep 12, 2019 07:15
67
0

झांसी। मंडी प्रशासन ने दुकान आवंटन में मनमाना रवैया अपनाया है। मंडी प्रशासन ने लीग से हटकर 110 में 103 दुकानों का आवंटन किया है। जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। ऐसा आरोप लगाते हुए आज गल्ला व्यापार मंडल ने झांसी जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पर प्रदर्शन किया।
गल्ला व्यापार मंडल झांसी के तत्वधान में कई व्यापारी झांसी जिलाधिकारी कार्यालय पहंचे। जहां उन्होंने बताया कि भोजला गंल्ला मंडी में 110 दुकानों को आवंटन होना था। जिसमें मंडी प्रशासन ने मनमाना रवैया अपनाते हुए 103 दुकानें आवंटित की हैं। जबकि शेष दुकानें लीग से हटकर रुकवा दी हैं। यह बहुत ही गलत है, जिसे मंडी प्रशासन को नहीं रोकना चाहिए था। वह चाहते है कि दुकान आवंटन में मंडी प्रशासन अपना मनमाना रवैया बंद कर दे।

