गाजियाबाद: शादी से इनकार पर बहन के देवर ने चाकू से गोदा, युवती की हालत गंभीर – Uttar pradesh ghaziabad crime kavinagar knife attack police district hospital yashoda hospital

  • गाजियाबाद के कविनगर की घटना
  • यशोदा हॉस्पिटल में चल रहा उपचार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एकतरफा प्यार में सनकी युवक के एक युवती पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है. आरोपी युवक, जख्मी युवती की बड़ी बहन का देवर बताया जाता है. वह युवती से शादी की जिद कर रहा था, लेकिन युवती के इनकार करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया. घायल युवती का उपचार यशोदा अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागपत की रहने वाली युवती गाजियाबाद में किराए पर रहती है. वह जिला संयुक्त चिकित्सालय में काम करती है. शुक्रवार की सुबह भी वह घर से अस्पताल जाने के लिए निकली थी. वह संजय नगर सेक्टर 23 में सड़क से गुजर रही थी कि तभी सचिन नाम का युवक सामने आ गया. सचिन ने उसका रास्ता रोका और जब तक वह कुछ समझ पाती, उसपर चाकू से हमला कर दिया.

सचिन ने युवती की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया. आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंच युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. एक के बाद एक चाकू के वार से घायल युवती खून से लथपथ वहीं गिर गई. मौके पर पहु्ंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ ही युवती को उपचार के लिए तत्काल यशोदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है.

पीड़ित युवती के भाई ने बताया कि आरोपी सचिन युवती की बड़ी बहन का देवर है. वह पिछले कई महीने से युवती के पीछे पड़ा था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती व उसके परिवार ने इससे साफ इनकार कर दिया था. इस बात को लेकर दो बार सचिन और उसके परिवार के साथ युवती के परिजनों की बातचीत भी हुई थी. इसके बावजूद सचिन बाज नहीं आ रहा था. पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here