- तेज आवाज कर स्थानीय लोग भगा रहे हैं टिड्डी दल
- प्रशासन ने नहीं जारी की थी इस संबंध में एडवाइजरी
कोरोना से जूझ रहे गुरुग्राम में अब टिड्डी दल ने हमला किया है. गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी, राजेंद्र पार्क, सूरत नगर, लक्ष्मण विहार, दौलताबाग फ्लाइओवर पर टिड्डियों का दल मंडरा रहा है. फसलों के ऊपर टिड्डी दलों को मंडराते देखकर किसान परेशान हैं और उन्हें भगाने की कोशिशों में जुटे हैं.
शनिवार को टिड्डियों का दल शहरी इलाकों में भी पहुंच गया है. किसान पटाखे, टिन के डिब्बे बजाकर और धुएं के जरिए टिड्डियों को भगाने की कोशिशों में जुटे हैं. टिड्डी दलों के लगातार हमले से किसान परेशान हैं.
टिड्डी दलों के हमले को लेकर जिला प्रशासन ने कोई एडवाइजरी नहीं जारी की है. राजेंद्र पार्क, सेक्टर-5, सूरत नगर, धनवापुर, पालम विवार और मारुती कंपनी के एरिया में भी लाखों की संख्या में टिड्डी दलों ने धावा बोला है.
#WATCH Swarms of locusts seen in areas along Gurugram-Dwarka Expressway today. pic.twitter.com/UUzEOSZpCp
— ANI (@ANI) June 27, 2020
साइबर सिटी के लोगों में टिड्डी दल के धावे को लेकर हैरानी देखने को मिल रही है. स्थानीय निवासी खुद ही ताली और तेज आवाज के जरिए टिड्डियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं. एक घंटे से ही इलाके में टिड्डी दल मंडरा रहे हैं. हवा तेज होने की वजह उनकी रफ्तार और बढ़ गई है. कई इलाकों को उन्होंने पूरी तरह से घेर लिया है.
It’s here in #Gurgaon .. #locust #LocustsAttack pic.twitter.com/UxCKj3hc0P
— sdas (@sumitdos) June 27, 2020
गुरुग्राम में रहने वाले लोगों ने पूरे हमले का वीडियो भी शेयर किया है. रिहायशी कॉलोनियों में भी टिड्डी दल ने दस्तक दी है. लोग सोशल मीडिया पर भी टिड्डी दलों के हमले के वीडियोज शेयर कर रहे हैं.


