गृह मंत्री डॉ. मिश्रा 2 दिवसीय दौरे पर


गृह मंत्री डॉ. मिश्रा 2 दिवसीय दौरे पर


 


भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 24, 2020, 20:02 IST

गृह, जेल, विधि विधायी और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 25 एवं 26 जुलाई को 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। डॉ. मिश्रा 25 जुलाई की रात्रि एक बजे भोपाल से ट्रेन द्वारा डबरा (ग्वालियर) के लिये रवाना होंगे। वे प्रात: 5:30 बजे डबरा पहुंचेंगे। वे दिन में दतिया और भांडेर के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा 26 जुलाई को प्रात: 10 बजे दतिया जिले में सोलर प्लांट की स्थापना के संबंध में एस.आर. कंपनी द्वारा चयनित भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वे अपरान्ह 3:30 बजे दतिया शहर, अपरान्ह 3:45 बजे ग्राम गढ़ी और अपरान्ह 4 बजे ग्राम डोंगरपुर में जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा 27 जुलाई की रात्रि एक बजे ग्वालियर से ट्रेन द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here