ग्रामीण महिलाओं ने 10 दिन में बनाए 80 हजार मॉस्क

कहानी सच्ची है


ग्रामीण महिलाओं ने 10 दिन में बनाए 80 हजार मॉस्क


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 13, 2020, 19:30 IST

राजगढ़ जिले में आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी स्वीकार कर महज 10 दिन में 80 हजार मॉस्क बनाकर जिले में मॉस्क की कमी को दूर कर दिया है। जिले के 50 गाँव की 233 महिलाओं ने यह कार्य किया है। इनके बनाये 80 हजार मॉस्क में से अब तक 64 हजार का विक्रय किया जा चुका है।

स्व-सहायता समूह की इन महिलाओं ने 3 लाख के लाभ से ऊपर उठकर संकट के समय में मॉस्क की कमी को पूरा किया है। इन मॉस्क की सप्लाई जिला अस्पताल, नगरीय निकाय, आयुष विभाग, सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायतों, राजस्व विभाग के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी 10-10 रुपये मूल्य पर की गई है।

महिलाओं के इन प्रयासों से मॉस्क की कालाबाजारी पर भी लगाम लगी है। महिला समूहों ने ईको फ्रेंडली और रि-यूजेबल मॉस्क बनाए, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपयुक्त हैं। इन्हें 8 घंटे उपयोग करने के बाद एंटीसेप्टिक पानी से धोकर फिर से उपयोग किया जा सकता है।


अनिल वशिष्ठ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here