घर के गमले में उगेंगे अखरोट, लग जाएगा ढेर, जानें लगाने से लेकर देखभाल तक के तरीके – Chhattisgarh News

Last Updated:

Walnut Growing Tips: अखरोट का पौधा लगाने के बाद यह एक साल में तेजी से बढ़ता है और सिर्फ दो से तीन साल में फल देने लगता है. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिसकी वजह से यह बागवानी प्रेमियों के बीच तेजी से आकर्षण का केंद्र बन रहा है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बागवानी की नई दिशा के रूप में अखरोट की खेती किसानों और बागवानी प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. रायपुर के गार्डनिंग एक्सपर्ट राजेश ध्रुव ने लोकल 18 से कहा कि अखरोट को गमले की बजाय सीधे जमीन में लगाना ज्यादा लाभदायक होता है. पौधे की बेहतर ग्रोथ और जल्दी फल मिलने के लिए इसकी देखभाल वैज्ञानिक तरीके से करनी जरूरी है. अखरोट का पौधा लगाने के लिए पहले जमीन में एक से डेढ़ फीट का गड्ढा खोदना चाहिए. इस गड्ढे में सबसे पहले वर्मी कम्पोस्ट या गोबर खाद डालनी चाहिए ताकि पौधे की शुरुआती वृद्धि मजबूत हो सके. इसके बाद पौधे को रोपकर मिट्टी से ढक देना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति इसे गमले में लगाना चाहता है, तो उसके लिए 18 से 20 इंच का बड़ा गमला होना जरूरी है क्योंकि छोटे गमले में पौधे की ग्रोथ बाधित हो सकती है.

उन्होंने कहा कि अखरोट का पौधा लगाने के बाद एक साल में यह तेजी से बढ़ता है और महज 2 से 3 साल के भीतर फल देने लगता है. यह इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिसके कारण यह बागवानी प्रेमियों के बीच तेजी से आकर्षण का केंद्र बन रहा है. पौधे की ग्रोथ और पोषण के लिए नियमित रूप से डीएपी, सरसों खली, नीम खली, बोन मील और सुपर फॉस्फेट का प्रयोग करना चाहिए. ये सभी तत्व पौधे को मजबूती, हरे-भरे पत्ते और बेहतर फल उत्पादन में सहायक होते हैं.

समय-समय पर छिड़काव जरूरी
उन्होंने आगे कहा कि वहीं कीट और रोगों से बचाव के लिए समय-समय पर छिड़काव करना जरूरी है. उनका मानना है कि पौधे पर कीड़े दिखें या न दिखें, फिर भी हर 15 से 30 दिनों के अंतराल पर हमला, सोनाटा और साफ पाउडर का छिड़काव करना चाहिए. इससे पौधे की पत्तियां हरी-भरी और चमकदार बनी रहती हैं. यही कारण है कि लोग अब इसे सजावटी पौधे और आर्थिक फसल दोनों रूपों में अपनाने लगे हैं.

250 रुपये में मिल जाएगा पौधा
बता दें कि अखरोट का पौधा बाजार में करीब 250 रुपये में मिल जाता है. छत्तीसगढ़ में पिछले दो से तीन साल से नर्सरी के माध्यम से अखरोट के पौधे बेचे और लगाए जा रहे हैं. इससे यहां के बागवानों के लिए एक नया विकल्प तैयार हुआ है, जो आने वाले समय में अच्छी आमदनी का जरिया बन सकता है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर के गमले में उगेंगे अखरोट…लग जाएगा ढेर, लगाने से लेकर देखभाल तक के तरीके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here