घायल नर बाघ के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा सुधार


घायल नर बाघ के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा सुधार


 


भोपाल : सोमवार, जनवरी 25, 2021, 18:42 IST

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाये गये एक घायल नर बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में घायल बाघ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। बाघ को वन्य-प्राणी चिकित्सालय, वन विहार के इंडोर वार्ड में रखा गया है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के उप संचालक श्री ए.के. जैन ने बताया कि डॉ. सुनील कुमार तुमड़िया, डॉ. पूजा आचार्य एवं डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा घायल बाघ का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। श्री जैन के अनुसार इस बाघ के पूर्ण स्वस्थ होने की प्रबल संभावना है। उल्लेखनीय है कि घायल नर बाघ को रेस्क्यू कर हरदा वन मण्डल से 13 जनवरी, 2021 की रात को वन विहार लाया गया था।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here