चलती कार बनी आग का गोला, अंदर फंसा चालक 40% झुलसाट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाई युवक की जान, अस्पताल में उपचार जारी

इंदौर। चोइथराम मंडी के पास चलती रिट्ज कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार चला रहा युवक वाहन के अंदर ही फंस गया और करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और कार का कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला।यातायात थाना जोन-4 के प्रभारी सुमित बिलोनिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरक्षक विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जे.पी. तिवारी ने कार का कांच तोड़कर अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने घायल को प्राथमिक स्तर पर सीपीआर दिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।लोडिंग रिक्शा की मदद से घायल युवक को चोइथराम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच में उसके करीब 40 प्रतिशत तक झुलसने की जानकारी सामने आई है। गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कार के अंदर रखे कुछ नोट भी आग की चपेट में आकर जल गए।वहीं, यातायात पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार में लगी आग को बुझाने में भी मदद की। घटना के बाद यातायात डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने थाना प्रभारी सुमित बिलोनिया सहित पूरी टीम की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here