चाइल्ड लाइन ने बालिकाओं को 1098 एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक – Bundelkhand News


झांसी – परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन झांसी ने राजकीय बालिका इन्टर काॅलेज बरूआ सागर में संगोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें बालिकाओं को चाइल्ड लाइन 1098 की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

चाइल्ड लाइन काउंसलर संध्या सिंह ने बताते हुये कहा कि चाइल्ड लाइन 1098 24 घन्टे नि0शुल्क आपतकालीन फोन आउटरिच सेवा है जो बच्चो की परेशानी के निदान के लिए आकस्मिक सहायता प्रदान करती है।

अगर कोई बच्चा शोषण का शिकार या चिकित्सा की मदद या फिर कोई बच्चा बाल मजदूरी का शिकार हो रहा हो किसी या बाल विवाह होता नजर आता है तो तुरन्त 1098 पर काॅल करे आपकी मदद के लिये तत्काल चाइल्ड लाइन टीम आपके पास पहुंचेगी। सिटी चाइल्ड लाइन समन्वयक अमरदीप बमोनिया ने बालिकाओं को सोशल मीडिया द्वारा बढ रहे अपराधो से बचने के लिये कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें। और किसी भी व्यक्ति के लालच में नही आयें अगर बह कुछ दे रहा है या सपने दिखा रहा है तो निश्चित रूप से कही ना कही उस व्यक्ति का स्वार्थ छिपा हुया है।

न समझने के कारण बालिकाए दरिंदो के चंगुल में फंस जाती है इसलिये अपनी सुरक्षा के लिए सावधान रहना बहुत जारूरी है। साथ में कहा बेहतर स्वास्थ्य एंव शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का अधिकार है। अगर कोई बच्चा किसी कारण से पढने नही जा रहा है या सही स्वास्थ्य शिक्षा से बचिंत हो रहा है तो तत्काल 1098 पर फोन करें।

चाइल्ड लाइन टीम से हिमांन्शु विमल ने बालिकाओं को सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी और बताया कि बालिकाओं को किसी के वहकाबे में नही आयें यदि कोई परेशानी है तो सम्बधित नम्बरो का प्रयोग करें। इस मौके पर चाइल्ड लाइन से टीम मेम्बर सोनिया पस्तौर. हेमन्त पाल प्रधानाचार्य अध्यापक व सेकडो छात्राए मौजूद रही।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here