चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण


चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण


 


भोपाल : सोमवार, मई 3, 2021, 18:24 IST

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को संत हिरदाराम नगर स्थित सिविल अस्पलाल का निरीक्षण किया और तमाम व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही संबंधितों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

श्री सारंग ने कहा कि जल्द से जल्द सिविल अस्पताल में 25 बिस्तर के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू किया जायेगा। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिये स्टॉफ आदि की व्यवस्था की गई है। जल्द ही ऑक्सीजन लाइन डालने का काम भी पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी सिविल अस्पताल को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा मौजूद थे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here