चीन में चली तेज हवा, लहराने लगा ब्रिज, वीडियो हुआ वायरल – China bridge guangdong air pressure highway tstc

  • तेज हवा की वजह से हिलने लगा ब्रिज
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

क्या आपने कभी किसी पुल को हवा में हिलते देखा है? नहीं देखा होगा…. तो यहां देख लीजिए. चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप एक ब्रिज को हवा में हिलते हुए देख सकते हैं. फिलहाल थोड़े समय के लिए इस पुल पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है. यह ब्रिज चीन के गुआंगडोंग शहर में है, जहां से रोज लाखों गाड़ियां इस पुल से गुजरती हैं.

डेली मेल न्यूज ऑनलाइन के मुताबिक यह घटना चीन के गुआंगडोंग की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चीन के हुमेन ब्रिज पर गाड़ियां चल रही हैं. तभी इतनी तेज हवा चलती है कि ब्रिज हिलने लगता है. ब्रिज पर चल रही कार भी सांप की तरह रेंगने लगती हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

thumbnail_bridge_050820081505.jpgचीन का हुमेन ब्रिज

हवा में हिलने लगा ब्रिज

यह वीडियो सामने आते ही ग्वांगडोंग ट्रैफिक पुलिस ने कुछ समय के लिए इस ब्रिज को बंद कर दिया. बता दें कि यह ब्रिज पर्ल नदी के ऊपर बना है जो ग्वांगझू शहर को ग्वांगडोंग से जोड़ता है. इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया. शेयर के कुछ घंटे के अंदर यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे अबतक कई हजार लोग देख चुके हैं.

जांच में पता चला पुल कहीं टूटा नहीं है

ब्रिज की जब जांच की गई तो देखा गया कि यह कहीं से टूटा तो नहीं. लेकिन सभी जांच के बाद पता चला है कि यह ब्रिज बिल्कुल ठीक है. तेज हवा के कारण यह हिलने लगा था. साथ ही लोगों को इस बात का विश्वास दिलाया गया है डरने की कोई बात नहीं यह ब्रिज थोड़ा लचीला बनाया ही गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here