चेन्नई में आज से मीट की दुकानें रहेंगी बंद, पिछले रविवार को टूट पड़ी थी भीड़ – Meat shops to be shutdown in chennai from 4 to april 12 coronavirus 21 day lockdown in india

  • चेन्नई में 4-12 अप्रैल तक बंद रहेंगी मीट की दुकानें
  • आदेश का उल्लंघन करने पर चेन्नई नगर निगम लेगा एक्शन

कोरोना वायरस से जंग के बीच तमिलनाडु के चेन्नई में शनिवार यानी आज से मीट की दुकानें बंद रहेंगी. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के आदेश के मुताबिक शहर में मीट की दुकानें 4 से12 अप्रैल तक बंद रहेंगी. चेन्नई नगर निगम के आदेश का जो भी उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि पिछले रविवार को लॉकडाउन के बीच मीट की दुकानों पर काफी भीड़ लग गई थी. इसके मद्देनजर ही सरकार ने यह फैसला लिया है.

तमिलनाड ऐसा राज्य है जहां हर 2.3 दिन में केस दुगने हो रहे हैं. अभी हाल ही में DIU ने 8 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में कोरोना वायरस केसों की संख्या 10 पार करने के बाद ये जानने की कोशिश की कि वहां केसों की संख्या के दुगना होने में कितना वक्त लग रहा है. विश्लेषण से सामने आया कि तमिलनाडु में हर 2.3 दिन में केस दुगने हो रहे हैं. ये राष्ट्रीय औसत से एक दिन कम है.

फिलहाल बता दें कि कोरोना संकट के चलते देश में 21 दिनों तक लागू किए गए लॉकडाउन के नौवें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है. इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की है, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इस अपील के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘5 अप्रैल यानी इस रविवार को रात नौ बजे लोग अपने घरों से बाहर आएं. घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे पर खड़े होकर दीया जलाएं, मोमबत्ती जलाएं या फिर कुछ भी प्रकाश जलाएं. इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं. पीएम ने कहा कि एकजुटता के दमपर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है’.

शुक्रवार सुबह जारी किए गए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन को आज नौ दिन हो रहे हैं. इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव का परिचय दिया. शासन-प्रशासन और जनता-जनार्दन ने इस स्थिति को अच्छे तरीके से संभालने का काम किया है.

पीएम ने कहा कि जिस प्रकार 22 मार्च रविवार के दिन लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया, वो भी आज सभी देशों के लिए मिसाल बन गया. आज कई देश इसको दोहरा रहे हैं. जनता कर्फ्यू दुनिया के लिए मिसाल बना, जिससे ये साबित हुआ कि देश एकजुट होकर लड़ाई लड़ सकता है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here