हादसे में कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं.
महासमुंद हादसाः बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 30 लोग सवार थे. सभी पश्चिम बंगाल के हैं जो मुंबई से 27 मई को बस से अपने घर के लिए निकले थे.
महासमुंद के तुमगांव में हुए बस हादसे में एक मजदूर को गंभीर चोट आई है, वहीं 12 लोग घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल मजदूर का पैर फैक्चर बताया जा रहा है. घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं 12 मजदूरों को जिनको मामूली चोट आई थी, उनका इलाज तुमगांव अस्पताल में ही कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.
पश्चिम बंगाल जा रही थी बस
एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि बस में चालक-परिचालक सहित कुल 30 लोग सवार थे. सभी पश्चिम बंगाल के हैं, जो मुंबई से 27 मई को बस से अपने घर के लिए निकले थे. घटना के तत्काल बाद तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई. इसके साथ ही मजदूरों के नाश्ते और पानी की व्यवस्था भी की गई. सभी मजदूरों को सिरपुर जाने के मार्ग पर कुहरी मोड़ के पास रखा गया है. साथ ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना देने के बाद मजदूरों के लिए बस की व्यवस्था की गई. फिर सभी मजदूरों को बैठाकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया.घायल मजदूरों में अमित संतरा, शंकर पाखीरा, दीपांकर नेरा, विजय पसवंत, ओफिर सामत रॉय, प्रशांत साहू, बुद्धदेव जाना, जयंत तलाई, संदीप दास, सदेश जाना, मंगल सिंह, शोभनलाल बानू और अरुण कुमार शामिल हैं. एक को छोड़कर सभी घायलों की स्थिति सामान्य है. सभी का भोजन व्यवस्था कराने के बाद दूसरे बस से रवाना कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी. इस वजह से बड़ी हानि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें:
पूर्व सीएम अजीत जोगी को लगाया गया ‘रेयर’ इंजेक्शन, ट्रीटमेंट को लेकर डॉक्टरों ने कहा….
COVID-19: कोरोना ने बिगाड़े रिश्ते, पहली बार सुकमा के इस गांव ने सील किया अपना बॉर्डर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महासमुंद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 29, 2020, 1:58 PM IST


