रायगढ़ में पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार किया गया.
रायगढ़ (Raigarh) के निजी अस्पताल में पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया (Chanesh Ram Rathiya) की मौत कोरोना वायरस (Coronavirus) के इलाज के दौरान हुई.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 14, 2020, 2:03 PM IST
चनेश राम राठिया अविभाजित मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे. वे मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे. उनके बेटे लालजीत राठिया वर्तमान में धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. चनेश राम ने लगभग 3 दसक तक धरमजयगढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया. युवा से लेकर बुजुर्ग उम्र के नेताओं के साथ जनता में बहुत लोकप्रिय माने जाते थे. राठिया के अपने सरल सहज स्वभाव से क्षेत्र के हर घर से सीधे संपर्क रखते थे. चनेश राम राठिया का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे गृह ग्राम बृंदावन (बोकरामुड़ा) में किया गया.
सीएम भूपेश ने जताया दु:ख
चनेश राम के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने दु:ख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा— मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रखर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है. धरमजयगढ़ के साथ साथ समूचे प्रदेश में उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा.
मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रखर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है।
धरमजयगढ़ के साथ साथ समूचे प्रदेश में उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा।— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 14, 2020
लगातार बढ़ रहे मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कुल मरीजों की संख्या 70 हजार के करीब पहुंच गई है. कुछ दिन पहले आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के डायरेक्टर आलोक जौहरी का निधन कोरोना इलाज के दौरान हो गया था. प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी 500 के करीब पहुंच गया है.


