बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि.
छत्तीसगढ़ में प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 6, 2021, 5:57 PM IST
ये हैं बदलाव
-4 असाइनमेंट की बाध्यता में परीक्षार्थियों को छूट दी गयी है.
-प्रत्येक विषय के 4 असाइनमेंट की बाध्यता को शिथिल करते हुए 3 असाइनमेंट ही अनिवार्य किया गया है.-परीक्षार्थी के सबसे ज्यादा अंक वाले 3 असाइनमेंट के प्राप्तांक जुड़ेंगे.
-लिखित परीक्षा और असाइनमेंट परीक्षा के अंकों को जोड़कर सैद्धांतिक विषय में हो सकेंगे पास.
इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 9वीं और 11वीं की परीक्षा को लेकर काफी दिनों से बनी हुई असमंजस की स्थिति थी. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले दिनों निर्देश जारी किया, इस साल 9वीं और 11वीं के प्रश्नपत्र बोर्ड सेट नहीं करेगा, बल्कि छात्र अपने अपने स्कूलों में ही परीक्षा देंगे. स्कूल की तरफ से परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार किये जायेंगे.
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CG Board) की दसवीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 अप्रैल से और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू होंगी.
बोर्ड परीक्षाओं की प्रमुख तारीखें
-प्रायोगिक परीक्षाएं राज्य भर में 10 मई से शुरू होंगी.
-छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी और 1 मई तक चलेगी.
-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू हो 24 मई तक चलेगी.
प्रायोगिक परीक्षाएं कब और कैसे होंगी
छत्तीसगढ़ में प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. साथ ही राज्य के सभी स्कूलों को आदेश जारी किया है कि 10 मार्च तक राज्य के सभी स्कूलों को अपने यहां पर प्रायोगिक परीक्षाओं को खत्म करना होगा.
ये भी पढ़ें
REET Exam-2020: रीट परीक्षा के लेवल फर्स्ट में बीएड धारकों को शामिल करने के निर्देश
Bihar Police Constable Recruitment 2021: पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े बदलाव, 100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

