छत्तीसगढ़  पीपीटी और प्री एमसीए आवेदन की प्रक्रिया पोस्टपोन, जानें डिटेल

Postponed CGstate PPT Exam 2021 Application: छत्तीसगढ़ प्री.एमसीए प्रवेश परीक्षा 2021 के आवेदन की प्रक्रिया स्थगित.

Postponed CGstate PPT Exam 2021 Application:   सीजी व्यापम ने प्री एमसीए और प्री. पॉलीटेक्निक टेस्ट के आवेदन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है. इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है.   

नई दिल्ली. कोरोना मामलों के कारण परीक्षाओं के स्थगित होने का सिलसिला जारी है. छत्तीसगढ़ प्री. पॉलीटेक्निक टेस्ट (PPT) और प्री. एमसीए प्रवेश परीक्षा के आवेदन तिथि को को स्थगित कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 मई 2021 से शुरू होने वाली थी, जो अब इस तिथि को नहीं शुरू होगी. इस संबंध में सीजी व्यापम ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की है. 6 जून निर्धारित की आवेदन की अंतिम तिथि प्रकाशित सूचना में कहा गया है कि लॉकडाउन समाप्त होने और कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस संबंध में अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के जरिए जानकारी कर सकते हैं. आवेदन की आगामी सूचना vyapam.cgstate.gov.in के जरिए दी जाएगी. बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की ओर किया जाना है. यह भी पढ़ें –UP Police vacancy 2021: एसआई व एएसआई भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, जानें पूरी डिटेल बड़ी खबर : UP में बिना परीक्षा के पास होंगे राज्य विश्वविद्यालयों के छात्र, कुलपतियों की समिति गठित यहां देखें नोटिफिकेशन




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here