छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेंगे बोनस अंक, ये है वजह students will not get bonus points in Chhattisgarh board exam 2021– News18 Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट को लेकर बड़ा एलान किया है. माशिमं के अनुसार इस बार 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक के आधार पर  मेरिट लिस्ट नहीं तैयार की जाएगी.  इस बार की बोर्ड परीक्षा में शैक्षिक योग्यता के आधार पर ही प्रावीण्य सूची तैयार होगी. वहीं प्रावीण्य सूची में आने पर बोनस अंक की गणना नहीं की जाएगी.

इन विद्यार्थियों को मिलते हैं बोनस अंक

एनसीसीसी, स्काउट गाइड और खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक दिया जाता है, जो इस बार नहीं दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें
खुशखबरी! यूपी की तहसीलों में होंगी 1000 कंप्यूटर ऑपरेटर्स की भर्ती
ECIL Recruitment : मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर की 657 वैकेंसी, सैलरी 2.50 लाख

इसलिए नहीं मिलेंगे बोनस अंक
कोरोना के कारण इस वर्ष खेल प्रतियोगिताओं सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन नहीं हो पाया. इस कारण इस बार बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक नहीं दिए जाएंगे. पिछले साल बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में बोनस अंकों की वजह से कई विद्यार्थियों को जगह मिली थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here