छत्तीसगढ़ में उन्नाव जैसी घटना, 14 साल की बच्ची से रेप की कोशिश नाकाम होने पर जिंदा जलाया Unnao-like incident in Chhattisgarh, 14-year-old girl burnt alive after failed rape attempt | bemetara – News in Hindi

बच्ची को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा (Bemetara) जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. बेमेतरा में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव में बच्ची से रेप (Rape) के बाद जिंदा जलाने जैसी घटना हुई है.

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा (Bemetara) जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. बेमेतरा में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव में बच्ची से रेप (Rape) के बाद जिंदा जलाने जैसी घटना हुई है. यहां रेप की कोशिश नाकाम होने के बाद 14 साल की बच्ची को जिंदा जला दिया गया. इसके बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. हालत को देखते हुए बेमेतरा से चिकित्सकों ने बच्ची को रायपुर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत से पहले पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर लिया है. इसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

बेमेतार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते 22 जून की शाम की है. बताया जा रहा है कि बच्ची खेत में बकरी चराने गई थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ रेप की कोशिश की. बच्ची जब चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया. घटना के बाद बच्ची को जिला अस्पताल बेमेतरा ​ले जाया गया, जहां से रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया. रायपुर में इलाज के दौरान बीते 24 जून को बच्ची की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: MP में दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR, यहां जानें क्या है मामला

हिरासत में लिए गए दो आरोपीबेमेतरा के एएसपी विमल कुमार वैस ने बताया कि मामले में बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है. संदिग्ध 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना में नाबालिग के शामिल होने की आशंका है. पुलिस की जांच जारी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गौरतलब है कि बीते 2 जून को भी बेमेतरा में एक बच्ची से रेप की कोशिश की गई थी. घर में सो रही बच्ची से एक ट्रक​ ड्राइवर ने रेप की कोशिश की. इसके बाद किसी को आता देख फरार हो गया. मामले की शिकायत के बाद जीपीएस तकनीक से पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को जबलपुर से गिरफ्तार किया. इस मामले में आरोपी झारखंड का मूल निवासी है.


First published: June 25, 2020, 12:19 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here