छत्तीसगढ़ में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रैड ने की हालत खराब, रोज हो रही सौ से ज्यादा मौत

छ्त्तीसगढ़ इन दिनों कोरोना के कम्यूनिटी स्प्रेड की मार झेल रहा है.

(Pic- News18)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) इन दिनों कम्यूनिटी स्प्रेड (Community Spread) की मार झेल रहा है, जिसकी वजह से रोज प्रदेश में सौ से अधिक लोगों की कोरोना (Corona) से मौत हो रही है. कोरोना की इस रफ्तार को रोकने में सरकार विफल नजर आ रही है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामले में अब कम्युनिटी स्प्रैड (Community Spread) या ट्रांसमिशन के चरण में पहुंच गया है. इसके चलते राज्य में बेहद गंभीर स्थिति है. छत्तीसगढ़ में रोज मौतों के आंकड़े सौ से पार हो रहे हैं. मुश्किल इस बात की है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है. लेकिन, यह पता नहीं चल पा रहा है कि इसका सोर्स क्या है. स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि यह सच है कि राज्य कम्युनिटी स्प्रेड के चरण में है. जब संक्रमण का सोर्स पता ना चले तो इसका मतलब यही है. ऐसे में राज्य के लोगों को तमाम गाइडलाइन का पालन बेहद कड़ाई से करना चाहिए.

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के आंकड़े रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. वहीं रोज सौ से ज्यादा मौतें हो रही हैं. अब तक 6083 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुल पीड़ितों की संख्या पांच लाख 58 हजार 674 हो गई है. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 29 हजार है. तमाम जानकारों का कहना है कि राज्य में संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, वह तो चिंता का विषय है ही. वहीं यह भी चिंता का विषय है कि इसका कोई स्रोत नहीं पता चल पा रहा है. विशेषज्ञों का साफ कहना है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण (कम्यूनिटी स्प्रेड) शुरू हो चुका है.

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया 5 लाख का इनामी नक्सली

वहीं स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने भी न्यूज 18 से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चल रहा है. मतलब साफ है कि राज्य में कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है. छत्तीसगढ़ के लगभग हर जिले में कोरोना का संक्रमण है. राज्य में संक्रमण की दर तीस प्रतिशत है. वहीं कुछ जिलों में तो संक्रमण 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. उनका कहना है कि लगातार मीटिंग करके ब्लॉक स्तर तक समीक्षा की जा रही है ताकि रोकने के उपाय और जरूरतें पूरी की जा सकें.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here