छत्तीसगढ़ में दिग्विजय सिंह के तीन दिन के प्रवास से शुरू हो गईं कई राजनीतिक चर्चाएं

रायपुर. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तीन दिनों के लिए रायपुर आए थे. दिग्विजय सिंह 30 जून को ट्रेन से रायपुर आए थे. वहीं 2 जुलाई को विमान से वडोदरा चले गए. हालांकि दिग्विजय सिंह ने इसे किसी भी तरह का राजनीतिक दौरा होने से इनकार किया था. दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह यहां प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने आए हैं.

यह भी है कि बताया जा रहा है कि इस दौरान दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और विधायक अमितेष शुक्ल से मिले. साथ हीं पहुना में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिशन 2023 के लिए अभी से जुटने को कहा. वहीं आपसी गुटबाजी के बजाए सहभागिता बढ़ाने के लिए भी कहा.

हालांकि कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी का कहना है कि दिग्विजय स्वाभाविक रूप से वरिष्ठ नेता हैं तो सब उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन कोई राजनीतिक बात नहीं हुई. बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उनके दौरे को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस में मची खींचतान ठीक करने और आपस में समझौता कराने आए हैं. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा ‘दिग्विजय सिंह सुलह कराने आए थे’. टीएस सिंहदेव इस दौरे के दौरान अंबिकापुर में थे. रायपुर लौटने के बाद उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान पर कहा कि ऐसा होता तो बातचीत होती उन लोगों से. मुझे तो नही जानकारी लगी कि ऐसी कोई बात हुई. एक शादी सामाजिक कार्य में आए थे दिग्विजय सिंह. मैं तो उस वक्त अंबिकापुर में था.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here